Rohit Sharma छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस, अब बनेगे इस टीम के कप्तान | IPL 2024 Trade Window | CSK | KKR

 IPL 2024 Trade Window : रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इनदिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बना दिया है और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। तो ऐसे में जब मुंबई इंडियंस ने यह फैसला किया उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा शायद अब आईपीएल की किसी दूसरी टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन वहीं पर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से ही खेलना होगा क्योंकि ट्रेडिंग विंडो बंद हो चुकी है। 

Cricket, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, Mumbai Indians, Royal Challengers Bangalore, Rohit Sharma, Hardik Pandya, Feature, India vs South Africa 2023,

 रोहित शर्मा को ट्रेड 

आपको बता दें कि अभी भी रोहित शर्मा को ट्रेड किया जा सकता है। कैसे ट्रेड किया जा सकता है, उसके पीछे के समीकरण क्या होंगे और रोहित शर्मा कौन सी टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं यही हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले हैं। 

हम बात कर रहे थे कि अब किस टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोहित शर्मा रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की 10 साल तक कप्तानी की और इन 10 सालों में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पाँच पाँच बार आईपीएल का चैंपियन बनाया। इसी वजह से रोहित शर्मा जो हैं वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। लेकिन अब मुम्बई इंडियंस ने उन्हें अपनी कप्तानी से हटा दिया है। और देखिए जैसे ही रोहित शर्मा को उनकी कप्तानी से हटाया गया वैसे ही मुंबई इंडियंस के फैन्स काफी ज्यादा नाराज हो गए। 

 5 लाख फॉलोअर्स जो हैं वो मुंबई इंडियन्स के कम 

पिछले दो दिनों की बात करें तो तकरीबन तकरीबन 5 लाख फॉलोअर्स जो हैं वो मुंबई इंडियन्स के कम हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर तो इससे पता चलता है कि फैन्स काफी ज्यादा निराश हैं। मुंबई इंडियंस के इस फैसले से। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा आईपीएल में किसी दूसरी टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं? तो जी हां, ऐसा बिल्कुल हो सकता है क्योंकि ट्रेडिंग विंडो भले ही 12 दिसंबर को बंद हो गई हो, लेकिन यही ट्रेडिंग विंडो जो है वो 19 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन के बाद यानी कि अगले दिन 20 दिसंबर को एक बार फिर से खुल जाएगी और यह आईपीएल दो हज़ार 24 के शुरू होने से एक महीना पहले तक खुली रहेगी। तो इसका मतलब साफ है कि रोहित शर्मा को अभी भी ट्रेड किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए कुछ कंडीशंस हैं। 


वो कंडीशंस क्या हैं वो भी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। एक तो जो टीम रोहित शर्मा को अपने बेड़े में शामिल करना चाहेगी उसको एक भारतीय खिलाड़ी का स्लॉट ऑक्शन के बाद भी खाली रखना होगा। दूसरा जो टीम रोहित शर्मा को अपने बेड़े में शामिल करना चाहती है, उसे अपने पर्स में आईपीएल ऑक्शन के बाद तकरीबन तकरीबन ₹17 करोड़ रखने होंगे ताकि वो रोहित शर्मा को ट्रेंड कर सके। 

आप कौन सी टीम की कप्तानी करना चाहेंगे? तो इसका जवाब रोहित शर्मा

तो ऐसे में ये दो कंडीशन जो टीम फुलफिल करेगी वो रोहित शर्मा को अपने बेड़े में शामिल कर सकती है। लेकिन अब सवाल ये है कि रोहित शर्मा कौन कौन सी टीमों की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल दो हज़ार 24 में तो देखिए इसका जवाब जो है वो खुद रोहित शर्मा ने ही दिया था। एक इंटरव्यू में जब रोहित शर्मा से यह पूछा गया था कि अगर आप मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं होंगे तो फिर आप कौन सी टीम की कप्तानी करना चाहेंगे? तो इसका जवाब रोहित शर्मा ने मुस्कुराते हुए बड़ी सादगी के साथ दिया था कि कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान जो है वो उनके दिल के काफी करीब है क्योंकि उनके करियर में ईडन गार्डन्स की एक खास जगह रही है तो ऐसे में वो कोलकाता की टीम के साथ जुड़ना चाहेंगे। तो इसका मतलब साफ है कि रोहित शर्मा तो अपने दिल की बात बहुत पहले ही बयां कर चुके हैं। लेकिन कुछ लोगों का यह भी मानना है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। अब आप कहेंगे कि यह बात कहां से सामने आई कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे। तो चलिए इसका जवाब भी आपको बता देते हैं। 

दरअसल जब मुम्बई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया तो चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर रोहित के सम्मान में एक पोस्ट किया और इस पोस्ट पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने कॉमेंट किया और उन्होंने कॉमेंट में हार्ट वाला येलो इमोजी बना दिया। 

उसके बाद क्रिकेट फैन्स को यह लगा कि शायद रोहित शर्मा जो हैं अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी मानना है कि रोहित शर्मा आरसीबी की टीम के साथ भी जुड़ सकते हैं। तो ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के ऑक्शन के बाद जब ट्रेडिंग विंडो खुलेगी तो क्या रोहित शर्मा किसी और टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे या फिर वह मुंबई इंडियंस से ही आईपीएल 2024 में खेलेंगे। 

अंतिम बात - Rohit Sharma छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस, अब बनेगे इस टीम के कप्तान 

दोस्तो, आपको क्या लगता है? क्या रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देना चाहिए? क्या उन्हें आईपीएल में अब किसी और टीम से खेलना चाहिए? कॉमेंट करके अपनी राय हमें जरूर बताएं और हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा ये पोस्ट जरूर पसंद आया होगा।

Post a Comment

0 Comments

Ads Area